अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर एक इतिहास रच दिया है। फिल्म ने 16 दिनों में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 को हिन्दी में कमाई के मालमे में पीछे छोड़ पहले स्थान पर अपनी जगह बना ली है।
पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल मुख्य भूमिका में नजर आये है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाये है तोड़े भी है। पुष्पा 2 को रिलीज़ हुए अभी 16 दिन ही हो रहे है, और इसने दुनिया भर में 1400 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
पुष्पा 2 का 16 दिन का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के अनुसार पुष्पा 2 ने 16वे दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.75 करोड़ रूपये की कमाई की जिसमे हिन्दी से 11 करोड़ रूपये कमाए है। इसके साथ ही पुष्पा 2 का 16 दिनों का भारत में नेट कलेक्शन 1004.35 करोड़ रूपये (तेलुगु: 297.8 करोड़, हिन्दी: 632.6 करोड़, तमिल: 52.8 करोड़, कन्नड़: 7.16 करोड़, मलयालम: 13.99 करोड़) हो चुका है।
हिन्दी में पुष्पा 2 की कमाई की बात करे तो स्त्री 2 को पीछे छोड़ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म (highest-grossing film ever) बन चुकी है।
पुष्पा ने 15 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है आप यहाँ देख सकते है।
दिन | दुनिया भर में | इंडिया नेट | इंडिया ग्रॉस | विदेश |
---|---|---|---|---|
15 दिन | 1416.40 करोड़ रूपये | 990.60 करोड़ रूपये | 1181.40 करोड़ रूपये | 235.00 करोड़ रूपये |
पुष्पा 2: द रूल हिन्दी में अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है
सुकुमार द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर फिल्म पुष्पा 2 ने तीसरे शुक्रवार को Sacnilk के अनुसार 13.75 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही भारत में पुष्पा 2 का नेट कलेक्शन 1000 करोड़ रूपये को पर चूका है।
गुरुवार को पुष्पा 2 ने 17.65 करोड़ रूपये का नेट कलेक्शन किया जिसमे हिन्दी से 14 करोड़, तेलुगु से 2.55 करोड़ रूपये और 1.10 अन्य भाषाओ से था।
पिछले 16 दिनों में पुष्पा 2 का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1004.35 करोड़ रूपये हुआ है। जिसमे हिन्दी से 632.6 करोड़ रूपये, तेलुगु से 297.8 करोड़ रूपये, तमिल से 52.8 करोड़ रूपये हुआ है। हिन्दी में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मार्जिन को देखे तो पुष्पा 2 अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। Koimoi के अनुसार स्त्री 2 का लाइफ टाइम हिन्दी कलेक्शन 627.50 करोड़ रूपये हुआ है। तो इसके साथ ही पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर अपने 16वे दिन स्त्री 2 को पीछे छोड़ चुकी है।
अल्लू अर्जुन की यह एक्शन फिल्म अब हिन्दी में 700 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है। पुष्पा 2 द रूल पहली फिल्म होगी जो हिन्दी भाषा में बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रूपये की कमाई के आकड़े को पार करेगी, जो की एक इतिहास बनाने वाली है।
पुष्पा 2 के हिन्दी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते है
पहले सप्ताह के हिसाब से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखते है।
- पहला सप्ताह: 425.1 करोड़ रूपये (8 दिन का सप्ताह)
- दूसरा सप्ताह: 196.5 करोड़ रूपये
टोटल हिन्दी कलेक्शन: 621.6 करोड़ रूपये
दिन | इंडिया नेट कलेक्शन | हिन्दी |
---|---|---|
दिन 1 [पहला गुरुवार] | ₹ 164.25 करोड़ | ₹ 70.3 करोड़ |
दिन 2 [पहला शुक्रवार] | ₹ 93.8 करोड़ | ₹ 56.9 करोड़ |
दिन 3 [पहला शनिवार] | ₹ 119.25 करोड़ | ₹ 73.50 करोड़ |
दिन 4 [पहला रविवार] | ₹ 141.05 करोड़ | ₹ 85.00 करोड़ |
दिन 5 [पहला सोमवार] | ₹ 64.45 करोड़ | ₹ 46.40 करोड़ |
दिन 6 [पहला मंगलवार] | ₹ 51.55 करोड़ | ₹ 36.00 करोड़ |
दिन 7 [पहला बुधवार] | ₹ 43.35 करोड़ | ₹ 30.00 करोड़ |
दिन 8 [दूसरा गुरुवार] | ₹ 37.95 करोड़ | ₹ 27.50 करोड़ |
पहला सप्ताह | ₹ 725.8 करोड़ | ₹ 425.1 करोड़ |
दिन 9 [दूसरा शुक्रवार] | ₹ 36.4 करोड़ | ₹ 27.00 करोड़ |
दिन 10 [दूसरा शनिवार] | ₹ 63.30 करोड़ | ₹ 46.00 करोड़ |
दिन 11 [दूसरा रविवार] | ₹ 76.60 करोड़ | ₹ 54.00 करोड़ |
दिन 12 [दूसरा सोमवार] | ₹ 26.95 करोड़ | ₹ 20.50 करोड़ |
दिन 13 [दूसरा मंगलवार] | ₹ 23.35 करोड़ | ₹ 18.50 करोड़ |
दिन 14 [दूसरा बुधवार] | ₹ 20.55 करोड़ | ₹ 16.5 करोड़ |
दिन 15 [तीसरा गुरुवार] | ₹ 17.65 करोड़ | ₹ 14.00 करोड़ |
दूसरा सप्ताह | ₹ 264.8 करोड़ | ₹ 196.5 करोड़ |
दिन 16 [तीसरा शुक्रवार] | ₹ 13.75 करोड़ | ₹ 11 करोड़ |
कुल 15 दिन | ₹ 990.60 करोड़ | ₹ 621.60 करोड़ |
कुल 16 दिन | ₹ 1004.35 करोड़ | ₹ 632.6 करोड़ |
पुष्पा 2 द रूल की हिन्दी में लागत और रिटर्न
कोईमुई के अनुसार पुष्पा 2 को हिन्दी में रिलीज़ करने के लिए करीब 200 करोड़ रूपये का निवेश किया गया है। पुष्पा 2 ने 16 दिनों में ही निवेश के डबल 432.60 करोड़ रूपये के मुनाफे के साथ कमाई कर ली है। फिल्म ने केवल 2 सप्ताह में ही 200% से अधिक का आरओआई दिया है। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म पुष्पा 2 हिन्दी बेल्ट में सुपर हिट बन चुकी है।
नोट: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के यह आकड़े अनुमानों और न्यूज़ और अन्य सोर्स पर आधारित है। हम इस आकड़ो के सही होने का दवा नहीं करते है। हमने स्वतंत्र रूप से इन आकड़ो की पुस्टि नहीं की है।